Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटक स्थल टाइगर फॉल को जोड़ने वाले मार्ग के सुधारीकरण की मांग
  • देहरादून

पर्यटक स्थल टाइगर फॉल को जोड़ने वाले मार्ग के सुधारीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चकराता पीआरडी मोटर मार्ग से निर्मित दो किलोमीटर लंबा टाइगर फॉल सम्पर्क मार्ग लोनिवि की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द मार्ग के सुधारीकरण कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन लोनिवि के मुख्य अभियंता को भेजा है।
ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटकों को सुविधा देने के लिए छह वर्ष पूर्व चकराता पीआरडी मोटर मार्ग से टाइगर फाल तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया गया था। हालांकि यह मार्ग अब तक कच्चा ही है लेकिन इस मार्ग से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को आवागमन में बहुत फायदा मिल रहा है। लेकिन मार्ग की कटिंग के बाद आज तक यह मार्ग पक्का नहीं हो पाया है। इसके चलते इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बने है। मार्ग कच्चा और संकरा होने के कारण हर वाहन चालक उस मार्ग पर अपना वाहन नहीं ले जा पाता है। कई पर्यटकों को डेढ किलोमीटर लंबा ट्रैक कर पैदल ही फॉल तक जाना पड़ता है। स्थानीय नागरिक महावीर सिंह, जयवीर चौहान, अमर सिंह, अर्जुन सिंह, टीकम सिंह, नेपाल सिंह, चमन चौहान, चंदन आदि का कहना है कि वर्तमान में भी काफी पर्यटक इस विश्व प्रसिद्ध फाल का दीदार करने आ रहे हैं। लेकिन मार्ग के खराब होने के कारण कई बुजुर्ग घुटनों आदि में दिक्कत होने के कारण बिना फॉल का दीदार किये ही वापस लौट जाते हैं। स्थानीय लोगों ने ज्ञापन में कहा कि लोक निर्माण विभाग चकराता के अधिकारियों को वह इस बारे में कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। लेकिन लोनिवि के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं बना रही है। दूसरी तरफ कुछ अधिकारी सरकार की पर्यटन विकास की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो फॉल देखने आने वाले पर्यटकों कि संख्या में बड़ी कमी होगी। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से जल्द मार्ग ठीक कराने की मांग की है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चकराता वीडी भट्ट का कहना है कि मार्ग निर्माण का प्राकलन शासन को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 18 दिसम्बर को अल्मोड़ा में होगी आयोजित
Next: व्यापारी से लूट का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.