Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर के दिव्यांग खिलाड़ियों के नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज
  • हरिद्वार

लक्सर के दिव्यांग खिलाड़ियों के नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांगों में शिक्षा के प्रचार, प्रसार के लिए अक्तूबर 2019 में हुई 3500 किलोमीटर की टू व्हीलर रेस में पहला स्थान प्राप्त करने वाले इन दोनों दिव्यांग खिलाड़ियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया में दर्ज किया गया है। लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिग्विजय सिंह व भारूवाला के प्रदीप कुमार दिव्यांग खिलाड़ी हैं। उन्होंने अक्तूबर 2019 में 3500 किलोमीटर लंबी टू व्हीलर रेस में हिस्सा लिया था। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी सोलह खिलाड़ी दिव्यांग थे। रेस दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया तक जाने के बाद वापस इंडिया गेट दिल्ली पर पूरी हुई थी। दिग्विजय और प्रदीप ने 15 नवंबर को (15 दिन में) रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रास्ते में उन्होंने दौसा, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, मालेगांव, पुणे, इंदौर, सागर, ग्वालियर व आगरा में 12 जगहों पर रुककर दिव्यांगों में शिक्षा की आवश्यकता का प्रचार-प्रसार भी किया था। उनकी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया में दर्ज किया गया है। वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया की मुख्य संपादक पावन सोलंकी ने दोनों खिलाडियों के साथ ही रेस के लिए उनकी आर्थिक मदद करने वाली संस्था जेके टायर को इसका प्रमाणपत्र भेजा है। दिग्विजय व प्रदीप का कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी इवेंट में विजय पाई जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
Next: गुमशुदगी को अपहरण में बदला गया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.