Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ऊंचे लाभ के लोभ के जोखिमों का ध्यान रखें जमाकर्ता : दास
  • अर्थ जगत

ऊंचे लाभ के लोभ के जोखिमों का ध्यान रखें जमाकर्ता : दास

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रविवार को जमाकर्ताओं को ऊंचे लाभ के साथ जुड़े जोखिमों पर भी निगाह रखने का सुझाव दिया।
दास 5 लाख रुपए तक की राशि की बैंक जमा के बीमा के समयबद्ध भुगतान की गारंटी योजना पर जमाकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी संबोधित किया।
दास ने कहा कि ऊंचा लाभ उनसे जोखिम से जुड़ा होता है। इसलिए निवेशकों को लाभ की तलाश में बहुत सूझबूझ से कदम बढ़ाना चाहिए। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक की प्राथमिकताओं में जमाकर्ता सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा कि बैंकों को मजबूत करने की दिशा में उठाए जाने वाले रिजर्व बैंक के नियम की कदम भी बैंकों के साथ-साथ निवेशकों के हित में हैं।
दास ने कहा कि बैंकों को मजबूत करने के लिए निरंतर नियम की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है, बैंक मजबूत हो जाएंगे तो तो उनमें पैसा रखने वालों के हित सुरक्षित रहेंगे और इस योजना का सहारा लेने की नौबत नहीं आएगी।
दास ने कहा कि रिजर्व बैंक को सहकारी बैंकों के नियमन के बारे में समिति की रिपोर्ट मिल गई है और इन बैंकों के बारे में भी उसके आधार पर नियम बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक अब वाणिज्यिक बैंकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए कमजोरी के लक्षण का इंतजार नहीं करता है बल्कि प्रणालियों पर ध्यान देने की व्यवस्था शुरू की है।
दास ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करने में बैंकों के निदेशक मंडल और ऑडिट कमिटी सहित सभी संबद्ध पक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
आरबीआई गवर्नर ने जमा बीमा गारंटी योजना में नए सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि एक लाख की जमा कर बीमा की सुरक्षा 27 साल पहले दी गई थी जिसे बढ़ाकर 500000 कर दिया गया है। इसके तहत रिजर्व बैंक यदि किसी बैंक से पैसे की निकासी पर पाबंदी लगाता है तो उसके 90 दिन के अंदर जमाकर्ता को 5 लाख रुपए तक की जमा की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। पहले जमा कर्ताओं को उनका जमा राशि के बीमा पैसा मिलने में सालों साल लग जाते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूजा-अर्चना के साथ पांडव नृत्य संपन्न
Next: राशिफल 14 दिसम्बर

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.