Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स में भर्ती पूर्व मंत्री बीच में ही इलाज छोड़कर चले गए
  • देहरादून

एम्स में भर्ती पूर्व मंत्री बीच में ही इलाज छोड़कर चले गए

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

चिकित्सकों पर लगाया इलाज के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप

ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों पर इलाज के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कहा कि सिफारिश के बावजूद उन्हें प्राइवेट वार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। नाराज पूर्व मंत्री रात को इलाज बीच में छोड़कर एम्स से चले गए और अपने दोस्त के घर ठहरे। रविवार को इंदिरानगर में पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ सेवाओं को लेकर लोगों की उम्मीदों पर एम्स खरा नहीं उतर रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों को बिगड़ती स्वास्थ सेवाओं की ओर ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि वे इस मामले में केंद्र सरकार को पत्र के माध्यम से अपनी पीड़ा बताएंगे। साथ ही एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए भी मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि शनिवार की सुबह वे शुगर बढ़ने की वजह से वह देहरादून से अपना इलाज कराने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में उन्हें भर्ती किया गया। कई ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए लेने के बाद चिकित्सकों ने उनको सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। उनका आरोप है कि सीटी स्कैन होने के बाद रिपोर्ट उनको तीन दिन में देने की बात कही गई। उन्होंने सवाल किया कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज को यदि रिपोर्ट तीन दिन बाद मिलेगी तो वक्त पर इलाज कैसे होगा। कहा कि इमरजेंसी इलाज के दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद पत्नी मुन्नी रावत के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्राइवेट वार्ड उपलब्ध कराने की अपील की। चिकित्सक और पीआरओ एम्स की सिफारिश के बावजूद उन्हें प्रशासन ने प्राइवेट वार्ड उपलब्ध नहीं कराया। उन्हें जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। यहां हार्ट की बीमारी से पीड़ित उनकी पत्नी को बैठने तक के लिए स्टूल तक नहीं मिला। मजबूरी में उन्हें रात 10 बजे एम्स से इलाज छोड़कर अपने मित्र के घर शरण लेनी पड़ी। मौके पर भाजपा नेता ज्योति सजवाण, नगर निगम पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एमआरआई शुरू होगा
Next: राशिफल 13 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.