Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • न्यूजीलैंड में एक ही शख्स ने 24 घंटे के भीतर लगवाईं वैक्सीन की 10 डोज
  • अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में एक ही शख्स ने 24 घंटे के भीतर लगवाईं वैक्सीन की 10 डोज

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

हरकत में आई सरकार, दिए जांच के आदेश

वेलिंगटन। दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस और उसके खतरनाक वेरिएंट्स से बचाव के लिए लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं. कोई सरकार की मुफ्त सेवा का लाभ उठाते हुए वैक्सीन लगवा रहा है, तो कोई इसके लिए पैसे दे रहा है. तो वहीं कई देशों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बदले पैसा या तोहफे दिए जा रहे हैं. वहीं आम जनता में कोई पहली डोज लगवा रहा है, तो कोई दूसरी या बूस्टर डोज. नए और तेजी से फैलने वाले ओमीक्रॉन वेरिएंट के मिलने के बाद से वैक्सीन की मांग में भी इजाफा देखने को मिला है. इस बीच न्यूजीलैंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.

यहां के एक शख्स के लिए जीवन बचाने वाली वैक्सीन ही, जीवन के लिए खतरा बन सकती है. जिसके लिए वो खुद ही जिम्मेदार है. अभी केवल वैक्सीन की तीन डोज तक ही लेने की अनुमति है, जिसके समय में भी अंतर होता है. लेकिन न्यूजीलैंड के इस शख्स ने महज 24 घंटे के भीतर वैक्सीन की 10 डोज लगवा ली हैं. खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय हरकत में आया और जांच के आदेश दिए गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति को प्रत्येक डोज लगवाने के बदले पैसे भी मिले हैं. जिसके चलते वह एक ही दिन में कई टीकाकरण केंद्रों में गया. अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वैक्सीन के ओवरडोज के मामले की जानकारी मिली है और इसे गंभीरता से ले रहे हैं. न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम के ग्रुप मैनेजर एस्ट्रिड कोर्निफ ने कहा, यह बेहद चिंताजनक स्थिति है और हम कई एजेंसियों के संपर्क में हैं. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसने वैक्सीन की कई डोज ली हैं, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलने की सलाह दें.

साइड इफेक्ट पर डाटा नहीं
मंत्रालय का कहना है कि जिस स्थान पर शख्स ने ढेर सारी डोज लगवाई हैं, वहां इसका डाटा मौजूद नहीं है. ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर निक्की टर्नर का कहना है कि वैक्सीन का इस्तेमाल प्राथमिक डाटा के आधार पर किया जा रहा है. जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. लेकिन कई वैक्सीन की डोज लेना सेहत के लिए हानिकारक है. हालांकि इसे लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि इससे शरीर को कौन से नुकसान हो सकते हैं. लेकिन ये वाकई में सुरक्षित नहीं है और व्यक्ति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रिटेन में शाही आवास के पास मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत
Next: अमेरिका में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, 84 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.