Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमेरिका में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, 84 लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

अमेरिका में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, 84 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

टेनेसी। अमेरिका के केंटकी राज्य में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही मच गई है। इस खतरनाक तूफान से अब तक 84 लोगों के मरने की आशंका है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है। इस तूफान की चपेट में अमेरिका के कुल 6 राज्य आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक तूफान के दौरान कई फैक्ट्रियों में सैकड़ों मजदूर फंस गए। फिलहाल बचाव और राहत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशिर ने कहा है कि ये उनके राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है।

शुक्रवार रात को क्षेत्र में भयंकर तूफान आया और कई राज्यों में व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ये भी कहा है कि बवंडर से 10 काउंटी में लोगों के मरने की आशंका है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सरकार तूफान में मारे गए लोगों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका के इतिहास में सबसे खतरनाक तूफान था। बाइडेन ने लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी फंड जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तूफान से 365 किलोमीटर तक बर्बादी का मंजर है।

अमेरिका में आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक तूफान की चपेट में आ गया। इसके चलते मिडवेस्ट और दक्षिण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रमुख माइक फिलबैक ने बताया कि इलिनोइस के एडवर्ड्सविले में अमेजन के एक गोदाम में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इमारत की छत ढह गई थी और फुटबॉल के एक मैदान की दीवार गिर गई। फिलबैक ने कहा कि दो लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा सेंट लुइस के अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इमारत में मौजूद लगभग 30 लोगों को पहचान के लिए निकटवर्ती थाने ले जाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूजीलैंड में एक ही शख्स ने 24 घंटे के भीतर लगवाईं वैक्सीन की 10 डोज
Next: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.