Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को किया आइसोलेट
  • देहरादून

विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को किया आइसोलेट

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है। शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि वह सेल्फ आइसोलेट होंगे एवं शीघ्र ही अपने एवं परिवार का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम एवं बैठकों को भी स्थगित किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भेंट करने वाले सभी लोगों से अगली सूचना तक उनसे ना मिलने की भी अपील की है। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने पर यह कदम उठाया है। क्योंकि कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की भेंट विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी तीन दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेट किया था। निजी सुरक्षा अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सपरिवार एंटीजन टेस्ट कराया। कुल 107 व्यक्तियों का टेस्ट हुआ, जिनमें से दो संक्रमित पाए गए। दूसरा संक्रमित उनके ऑफिस स्टॉफ का ड्राइवर है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि कि अगले तीन दिन वह आइसोलेशन में रहेंगे और आवास से ही राज्य के विकास संबंधी कार्यक्रमों पर वर्चुअली नजर रखेंगे। दैकिन जागरण से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। एंटीजन टेस्ट निगेटिव होने के बावजूद अगर कोरोना संक्रमण के कुछ लक्षण दिखे तो फिर दो-तीन बाद कोरोना टेस्ट कराएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंशीधर भगत व उनके पुत्र हुए कोरोना संक्रमित
Next: भाजपा प्रदेश कार्यालय 2 दिन के लिए सील

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.