Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस का साथ दें: हरीश रावत
  • टिहरी

लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस का साथ दें: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत शनिवार को सत्यौं पहुंचे। सत्यौं इंटर कालेज प्रांगण में आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्रांतिकारियों की भूमि है। यहां से निरकुंश व तानशाही के खिलाफ बिगुल बजा है। आज भी तानाशाहियों के खिलाफ एक और बिगुल यहां से फूंके जाने की जरूरत है। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। हम लोकतंत्र बचाने और उत्तराखंडियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से शनिवार सुबह लगभग 11 बजे सत्यौं पहुंचे। जहां उनका स्वागत कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मनमोहन मल्ल, डॉ. वीरेंद्र रावत, शान्ति प्रसाद भट्ट, अखिलेश उनियाल, गंभीर सिंह नेगी आदि वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया। सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि मैं इस क्रांति भूमि के अमर शहीदों नागेंद्र सकलानी, वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी व ओमपकाश सकलानी को नमन करने आया हूं। कहा भाजपा गरीबों व मध्यम वर्ग की अनदेखी कर रही है। लगातार महंगाई से जनता की कमर तोड़ी जा रही है। पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल, सब्जियों दाम आसमान छू रहे हैं। कहा मेरी सरकार ने अल्प कार्यकाल में सुरकंडा रोपवे और पंपिंग योजना को स्वीकृत किया। सत्यौं में ही शहीद नागेंद्र सकलानी की स्मृति में डिग्री कॉलेज की स्थापना का शासनादेश जारी किया था, किन्तु मुझे दुख है, भाजपा ने इसकी वित्तीय स्वीकृति रोक दी। हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं को आत्म निर्भर बनाएंगे, बेरोजगारों को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में भरपूर रोजगार देंगे। गांव में रहकर खेती बाड़ी करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए कुड़ीबाड़ी पेंशन योजना लागू की जाएगी। इसलिए आप सभी सकलाना के इलाके से कांग्रेस को ताकत दीजिये। सभा में उपस्थित धनोल्टी विधानसभा के सभी उमीदवारों ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस जिस किसी को भी टिकट देगी, सभी एकजुटता से चुनाव जिताकर भेजेंगे। सभा को जोत सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह मल्ल, डॉ.वीरेंद्र रावत, अखिलेश उनियाल, शान्ति प्रसाद भट्ट, गंभीर सिह नेगी, जोत सिंह रावत ने संबोधित किया। इस अवसर पर कैलाश सकलानी, पंचम दास, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, सुमन गुसाईं, सरदार सिह कण्डारी, कुंदन सिंह नेगी, सोबन सिंह मनवाल, ताज नारायन उनियाल, दयाल सिह नेगी, विजेंदर सिंह बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, सुनीता नेगी, सुमेरी बिष्ट, पावना खंडूरी, वीरेंद्र कोठारी, विक्रम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश का परिणाम जारी
Next: मलेशिया में कोरोना के 5551 नए मामलों की हुई पुष्टि

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.