Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूटी
  • हरिद्वार

बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूटी

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
default featured image

हरिद्वार। हरिद्वार की न्यू रामनगर कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने आयुर्वेद डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। बदमाश पेट दर्द का बहाना बनाकर डॉक्टर के आवास स्थित क्लीनिक में दिखाने पहुंचे थे। विरोध करने पर पत्नी को भी बंधक बना लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल (70) घर पर ही क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक मरीज बनकर पेट दर्द का इलाज कराने के बहाने उनके पास पहुंचे। डॉक्टर को दिखाया और दवा भी खरीदी। इसके बाद दोनों डॉक्टर के कक्ष में बैठ गए और पीने का पानी मांगने लगे। डॉक्टर की पत्नी विजया पानी लेने अंदर चली गईं। इस बीच बदमाशों ने मौका पाकर डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी और उन्हें बंधक बना लिया। डॉक्टर की चीख सुनकर पत्नी पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में पीड़ित दंपती ने बताया कि इसी सप्ताह उनके पोते की शादी है।
शादी के लिए ही नकदी निकलकर घर में रखी थी और पोते की बहू को उपहार में देने के लिए सोने की चेन बनवाई थी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी हो चुकी है घटना : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो पारिवारिक मित्र दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर दंपती घर में अकेले ही रहते हैं। उनका एक बेटा देहरादून और दूसरा हरिद्वार में दूसरी जगह रहता है। दंपती के साथ इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। डॉक्टर दंपती के परिवार में पोते की शादी है। दंपती अकेला रहता है। शुक्रवार को ही पोते की शादी के लिए डॉक्टर ने बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस को आशंका है कि लुटेरों को डॉक्टर दंपती के घर के बारे में पूरी जानकारी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुआ हमला
Next: पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, देहरादून से खींचा विकास का नक्शा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.