Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी महोत्सव में चली गोली, एक व्यक्ति घायल
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी महोत्सव में चली गोली, एक व्यक्ति घायल

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। मुनस्यारी महोत्सव के दौरान देर रात गोलीकांड हुआ। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि गोली बांह से आरपार हो गई, जिससे उसकी जान बच गई। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं गोली किसने और कहां से चलाई, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। महोत्सव के बीच गोली चलने से यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के दूसरे दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसडीएम का घेराव कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मुनस्यारी में गोलकांड की घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव की समाप्ति के बाद अनुसेवक रमेश राम जनरेटर बंद करने गया। इसी बीच किसी ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसके दांए हाथ की बांह को पार करते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुन सहयोगी प्रेम राम मौके पर पहुंचा तो रमेश घायल अवस्था में मिला। उसने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. ऋषि शर्मा ने कहा गोली आर-पार हुई है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजन व स्थानीय लोग बढ़ी संख्या में शिल्पी संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी का जल्द पता लगाने की मांग पर एसडीएम का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं सामने आना पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है। चेतावनी देते हुए कहा 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं विधायक हरीश धामी ने एसपी से वार्ता कर जल्द घटना का खुलासा करने को कहा है।

हिमनगरी में गोलीकांड की पहली घटना, क्षेत्र में दहशत
मुनस्यारी। प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांत माने जानी वाली पर्यटन नगरी मुनस्यारी में गोली चलने की यह पहली घटना है। स्थानीय लोगों व पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आज से पहले कभी भी मुनस्यारी व उसके आसपास के क्षेत्र में किसी व्यक्ति पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में नहीं आया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। वहीं गोली चलाने वाला आरोपी कहां गया, उसने क्यों गोली चलाई, पुलिस अब भी इन्हीं बातों में उलझी है।

मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की खोजबीन जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -भगत सिंह फोनिया, एसडीएम, मुनस्यारी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 10 नए केस, एक मरीज की मौत
Next: युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.