Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समक्ष खतरा टला, मिस्ट्री मैन ने शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण किया
  • अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समक्ष खतरा टला, मिस्ट्री मैन ने शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण किया

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय परिसर के सामने उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति वहां अपने गले में बंदूक लगाकर खड़ा हो गया। हालांकि बाद में, उसने पुलिस के सामने शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण कर दिया।
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि घटना शांतिपूर्वक समाप्त हुई और न्यूयॉर्क पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
वह व्यक्ति फ्लोरिडा से था और पुलिस के अनुसार उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने कोई राजनीतिक मांग नहीं की या नारे नहीं लगाए।
न्यूयॉर्क के प्रथम उप पुलिस आयुक्त बेंजामिन टकर ने गतिरोध स्थल के पास एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह उसके लिए ध्यान आकर्षित करने का एक अवसर था और यह काम कर गया।
उन्होंने कहा कि यह कोई आतंकवादी घटना नहीं थी और पुलिस को उसकी कार्रवाई का कोई ठोस कारण नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ बातचीत के दौरान वह व्यक्ति चाहता था कि कुछ कागजात संयुक्त राष्ट्र को सौंपे जाएं और जब उसे आश्वासन दिया गया कि यह किया जाएगा, तो उसने अपनी बन्दूक रख दी और आत्मसमर्पण कर दिया।
टकर ने कहा कि दस्तावेजों की समीक्षा से पता चला है कि वे ज्यादातर मेडिकल पेपर थे और उनका कोई विशिष्ट अर्थ नहीं था या वह आतंकवाद से संबंधित नहीं था।
उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने अपने गले पर बंदूक तान दी और कभी भी पुलिस पर बंदूक का निशाना नहीं लगाया।
टकर ने कहा कि पुलिस ने कहा कि बम दस्ते ने होटल के कमरे और उसके पिकअप ट्रक की जांच की, लेकिन कुछ भी खतरनाक नहीं मिला।
पुलिस ने व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।
उसने संयुक्त राष्ट्र परिसर में घुसने या किसी को धमकाने की कोशिश नहीं की।
तुरंत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा कर्मियों ने एक लॉकडाउन का आदेश दिया और कर्मचारियों, राजनयिकों और पत्रकारों को जगह पर रहने के लिए कहा।
पुलिस ने पहुंचकर इलाके को बंद कर दिया।
एक टैंक जैसा ब़ख्तरबंद पुलिस वाहन लाया गया और एक पुलिस वार्ताकार ने उस व्यक्ति से बात की।
टकर ने कहा कि वातार्कार से कहा कि अगर पुलिस उसके दस्तावेज लेकर संयुक्त राष्ट्र को देगी तो वह अपनी बंदूक नीचे रख देगा।
वातार्कार के सहमत होने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा, जिस तरह से स्थिति को संभाला गया, वह मुझे गौरवान्वित करता है।
लॉकडाउन के दौरान संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के अंदर आईएएनएस कार्यालय डेस्क पहुंचा नहीं जा सका।
गतिरोध के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से आईएएनएस संवाददाता के अपार्टमेंट परिसर के रास्ते को पुलिस ने बंद कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमीक्रान के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, टीका न लगवाने वाले बुजुर्गों पर लगेगा भारी जुर्माना
Next: मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को मिली पदोन्नति, आईएमएफ में पहली महिला डिप्टी एमडी पद पर होंगी काबिज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.