Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बर्फबारी के चलते केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य ठप
  • रुद्रप्रयाग

बर्फबारी के चलते केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य ठप

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचे पहाड़ी इलाकों में दूसरे दिन भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। केदारपुरी में करीब आठ इंच से अधिक बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के कारण यहां पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हो गए हैं। निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी, बासुकीताल सहित गरुड़चट्टी और भैरव मंदिर के ऊपरी तरफ जमकर बर्फबारी होती रही। इस सीजन में यह पहला मौका है, जब धाम में बर्फ जम रही है। इस वर्ष सितंबर से नवंबर के बीच कई बार हिमपात हो चुका है। शुक्रवार को यहां सभी पुनर्निर्माण कार्य बंद रहे। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर कमरों में रहे। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि केदारनाथ में 8 इंच बर्फ जमा हो चुकी है, जिससे सभी निर्माण कार्य बंद कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला, हरियाली देवी, चिरबटिया के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित नगर तिलवाड़ा, जखोली, मयाली, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होती रही, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार से की झील को खोलने की मांग
Next: भुगतान नहीं होने पर धरने पर बैठे ठेकेदार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.