Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नौकरी ढूंढने नहीं बल्कि देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन रावत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

नौकरी ढूंढने नहीं बल्कि देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन रावत

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह:

  श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज बुधवार को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल विपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े।

नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह में गढ़ गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि उनको सम्मानित कर गढ़वाल विवि ने गढ़वाली और पितरों का सम्मान किया है।

60 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

जनरल विपिन रावत ने इस दौरान पीजी में करीब 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। जिसमें से 51 छात्राएं शामिल हैं। इसमें विवि से सम्बद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर शामिल हैं।

नौकरी ढूंढने वाले नहीं देने वाले बनें छात्र

सीडीएस रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। विवि के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि देश पहले है। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्र मेकिंग इंडिया का संदेश देंगे।

196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी

दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक चलेगा। समारोह में पीएचडी और स्नातकोत्तर के 196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।

कुलाधिपति को भूला विवि 

गढ़वाल विवि निमंत्रण पत्र में कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण का नाम लिखना भूल गया। कुलाधिपति दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसका जिक्र कार्यक्रम सूची में था। निमंत्रणपत्र में अतिथिगण, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, कुलपति और कुलसचिव का नाम अंकित था, लेकिन कुलाधिपति का नाम गायब था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया
Next: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्‍तारित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.