Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया
  • देहरादून

नाबालिग आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

देहरादून। अनाथ आश्रम की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।  जहां से उसे 14 दिन रिमांड प्रक्रिया के तहत देहरादून केदारपुरम स्थित राजकीय बाल सुधार गृह भेजा गया है।  जानकारी के मुताबिक आरोपी किशोर की बुधवार को 10वीं की परीक्षा है, जिसके लिए उसे नियमानुसार पेपर देने के लिए भेजा जा सकता है।  आरोपी के दसवीं कक्षा के प्री-बोर्ड पेपर चल रहे हैं, जिसके चलते उसे बुधवार होने वाले परीक्षा में जाने की अनुमति कानून प्रक्रिया अनुसार दी गई है।

पीड़िता की धारा 164 में बयान दर्ज: मामले में पीड़ित छात्रा की आज मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 में बयान दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी की गई थी। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे 5 माह का गर्भवती बताया है।

पीड़िता और आरोपी की होती थी बातचीत: जानकारी अनुसार देहरादून के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित अनाथालय में रहने वाली पीड़ित छात्रा 11वीं में पढ़ती है। जबकि आरोपी दसवीं कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि अनाथालय में लगभग 55 बालक-बालिकाओं को रखा गया हैं। हालांकि यहां बालक और बालिका को रखने के व्यवस्था अलग-अलग बनाई गई है, लेकिन यहां डाइनिंग हॉल में खाने की व्यवस्था बालक और बालिकाओं की एक साथ होती है। इस डाइनिंग हॉल में सभी बच्चे एक साथ खाना खाते हैं। यहीं पर दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

पूरा मामला: रविवार 28 नवंबर देर रात राजधानी देहरादून की खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में अनाथ आश्रम प्रशासन ने लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, लड़की की स्थिति के बारे में तब पता चला जब बीते 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते लड़की की तबीयत बिगड़ गई और उसने आश्रम प्रशासन को बताया। मेडिकल में पीड़िता के 5 माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। लड़की ने बताया कि अनाथालय में ही रहने वाला 17 साल का एक छात्र काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में आश्रम प्रशासन के तहरीर के आधार पर खुड़बुड़ा पुलिस की ओर से पॉक्सो एक्ट 5/4 जैसी धाराओं में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।  पूरी जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नहीं मिलेगा मसूरी मे होटल रूम
Next: नौकरी ढूंढने नहीं बल्कि देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.