
चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने 8.79 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी यूएस नगर से स्मैक खरीद कर यहां बेचने की फिराक में था। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अभियान चला रही है। सोमवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस को 8.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजय गंगवार उर्फ सोनू पुत्र कल्लू सिंह निवासी लाल इमली पड़ाव टनकपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यूएस नगर से स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर स्थानीय लोगों को सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान जारी है। पुलिस टीम में कोतवाल हरपाल सिंह, एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत, एसआई कुंदन बोरा, कांस्टेबल शाकिर अली, अमित चौधरी, अजय कुमार रहे।



