Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आर. हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार
  • राष्ट्रीय

आर. हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। एडमिरल आर. हरि कुमार ने आज नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। एडमिरल आर. हरि कुमार ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने पर अपनी मां से आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। उन्होंने 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया।
हरि कुमार वाइस एडमिरल के रूप में कार्यभार संभालने से पहले एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय की एकीकृत स्टाफ समिति के प्रमुख थे। 12 अप्रैल 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल कुमार को 1 जनवरी 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन दिया गया था। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान वाइस एडमिरल ने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक पदों पर काम किया है।

परम विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत
वाइस एडमिरल कुमार ने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में कार्य किया। वर्तमान में कुमार की समुद्री कमान में आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर शामिल हैं। वाइस एडमिरल कुमार ने नेवल वॉर कॉलेज, यूएस, आर्मी वॉर कॉलेज, महू और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूके से कोर्स किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रोन की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग
Next: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के बने नए सीईओ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.