Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के बने नए सीईओ
  • राष्ट्रीय

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के बने नए सीईओ

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। सोशल मीडिया साइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सीईओ के पद से इस्तीफा देकर कंपनी छोड़ दी है. उनकी जगह भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को नियुक्त किया गया है. कौन हैं पराग अग्रवाल 37 साल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे. वह जैक डोर्सी की जगह लेंगे जिन्होंने पद और कंपनी दोनों छोडऩे का ऐलान किया. इसके साथ ही दुनिया की सबसे नामी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे भारतीयों की सूची में एक और नाम शामिल हो गया. पराग अग्रवाल ने पर्दे के पीछे से एकाएक इस अहम भूमिका में पदार्पण किया है. हालांकि संभव है कि उनकी सशक्त तकनीकी क्षमता और उनके नाम पर कोई विवाद ना होना ही उनके पक्ष में गया हो. क्यों चुने गए अग्रवाल भारतीय मूल के प्रवासी अग्रवाल अब तक कोई बहुत ज्यादा खबरों में नहीं रहे हैं. हालांकि वह 15 साल से ट्विटर में काम कर रहे थे और चार साल से कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर थे लेकिन जैक डोर्सी, मार्क जकरबर्ग या ईलॉन मस्क की तरह हाई प्रोफाइल नहीं हैं. वॉल स्ट्रीट की निगाहें अब उत्सुकता से ट्विटर की ओर देख रही हैं क्योंकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अग्रवाल कंपनी को इंटरनेट के अगले युग यानी मेटावर्स की ओर ले जाएंगे. सीएफआरए रीसर्च के विश्लेषक एंजेलो जीनो ने लिखा कि अग्रवाल एक सुरक्षित चयन हैं जिन्हें निवेशक पसंद करेंगे. जीनो ने इस बात पर भी जोर दिया कि ट्विटर की हिस्सेदार कंपनी इलियट मैनेजमेंट कॉर्प ने डोर्सी को पद छोडऩे के लिए मजबूर किया था. इलियट ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि अग्रवाल और बोर्ड के नए अध्यक्ष ब्रेट टेलर इस अहम वक्त में कंपनी के लिए सही अगुआ हैं. टेलर बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी सेल्सफोर्स के सीओओ हैं. भारतीयों की फेहरिस्त पराग अग्रवाल उन भारतीयों की लंबी सूची में अगला नाम हैं जो सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं. उनमें गूगल की मुख्य कंपनी अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नाडेला और आईबीएम के अरविंद कृष्णा शामिल हैं. पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है.
इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैन्फर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की. उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और याहू में इंटर्नशिप भी की. 2011 में उन्होंने ट्विटर में काम शुरू किया था. तब कंपनी में सिर्फ 1,000 कर्मचारी हुआ करते थे. पिछले साल के आखिर में कंपनी के 5,500 कर्मचारी थे. जल्दी ही अग्रवाल का नाम हो गया. 2017 में वह चीफ टेक्निकल ऑफिसर नियुक्त किए गए. वह कंपनी की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग नीतियों के लिए जिम्मेदार रहे. बड़ी चुनौतियां यूं तो ट्विटर दुनिया के बड़े-बड़े लोगों जैसे राजनेताओं, पत्रकारों और मनोरंजन जगत की हस्तियों की पसंदीदा सोशल मीडिया प्रोफाइल है लेकिन ग्राहकों की संख्या के मामले में यह फेसबुक और यूट्यूब के अलावा नई वीडियो ऐप टिक टॉक से काफी पीछे रह गई है. ट्विटर के सिर्फ 20 करोड़ ऐसे यूजर हैं जो प्रतिदिन सक्रिय होते हैं. इसलिए पराग अग्रवाल के सामने चुनौतियां काफी बड़ी हैं. उन्हें तकनीकी विकास ही नहीं देखना है बल्कि राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का भी सामना करना होगा. इनमें फेक न्यूज, ट्रोलिंग और मानिसक स्वास्थ्य पर असर जैसे गंभीर मुद्दे भी हैं. पराग अग्रवाल की एक चुनौती भारत सरकार के साथ बेहतर संबंध बनाना भी होगा. हाल के महीनों में कंपनी के भारत सरकार से रिश्ते खराब हुए हैं. कंपनी के भारत में प्रमुख को कई बार अधिकारियों का सामना करना पड़ा है और अब भारत सरकार के कई नेता ट्विटर की स्थानीय प्रतिद्वन्द्वी कू को समर्थन दे रहे हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर. हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार
Next: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स, पत्नी और नौकर कोरोना हुए संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.