Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओमिक्रोन की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग
  • राष्ट्रीय

ओमिक्रोन की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। दुनिया भर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच मुंबई का एक आंकड़ा डराने वाला है। शहर में बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 लोग आए हैं। द. अफ्रीका में ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला पाया गया है और उसके बाद कई अन्य अफ्रीकी देशों में इसका विस्तार हुआ है। ऐसे में मुंबई में करीब 1,000 यात्रियों का अफ्रीकी देशों से आना चिंताओं को बढ़ाने वाला है। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा कि कुल 466 लोगों की लिस्ट अब तक मिली है, जिनमें से 100 का टेस्ट किया गया है। सोमवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का रिस्क काफी ज्यादा है और इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह वैरिएंट रूप बदलने में माहिर है और इससे दुनिया भर में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कुछ दिन पहले ही इस वैरिएंट का पहला मामला देखने को मिला था और अभी इस बारे में कुछ जानकारी जुटाई जा रही है। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर काकानी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमें बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 यात्रियों के आने की जानकारी दी है। लेकिन अब तक सिर्फ 466 लोगों की ही लिस्ट हमें दी गई है। उन्होंने कहा कि इन 466 में से 100 लोग मुंबई में हैं। हमने उनके सैंपल ले लिए हैं। उनकी रिपोर्ट जल्दी ही आ जाएगी। इससे यह क्लियर हो जाएगा कि वे कोरोना से संक्रमित हैं या नहीं।

बीएमसी आयुक्त बोले- पॉजिटिव लोगों की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो कोई दिक्तत नहीं है। लेकिन जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनकी जीनोम सीच्ेसिंग कराई जाएगी। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सीच्ेंसिंग जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही संक्रमित यात्रियों में लक्षण नजर आएं या फिर नहीं, उन्हें सरकारी कोरोना केंद्रों में भेजा जाएगा। फिलहाल बीएमसी ने मुंबई के सभी 5 कोविड अस्पतालों और अन्य सुविधाओं को तैयार रखा है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
संसद में बोले हेल्थ मिनिस्टर- 14 देशों में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले
इस बीच हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि अब तक दुनिया भर के 14 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए मंथन चल रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट्स पर स्कैनिंग के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। यही नहीं इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रोन का बढ़ा कहर, भारत ने किया अफ्रीका में मदद का ऐलान
Next: आर. हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.