Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओमीक्रोन आने के बाद दून में भी सिस्टम अलर्ट मोड में
  • देहरादून

ओमीक्रोन आने के बाद दून में भी सिस्टम अलर्ट मोड में

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना का नए वैरियंट ओमीक्रोन आने के बाद दून में भी सिस्टम अलर्ट मोड में है। सबसे बड़े दून अस्पताल में सोमवार को वैसा ही नजारा था, जैसा कोरोनाकाल में मरीजों की तादात बढ़ने पर दिखता था। इमरजेंसी के गेट पर कर्मचारी अजय राय सबसे पूछताछ कर रहे हैं, मास्क सही लगाने की हिदायत मरीजों-तीमारदारों को दे रहे हैं। प्रभारी डा. धनंजय डोभाल, सर्जन डा. अंकित जैन, ईएमओ डा. मुकेश उपाध्याय कोरोना की तीसरी लहर पर चर्चा में मशगूल हैं। इमरजेंसी में कई जेआर-एसआर खांसी, नजला जुकाम और निमोनिया के मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। एक नर्सिंग अधिकारी आती हैं, कहती है कि सर एक पति पत्नी आए हैं, खुद को कोरोना संक्रमित बता रहे हैं। डा. उपाध्याय तत्काल बाहर जाते हैं, उनकी हिस्ट्री पूछते हैं। उन्हें गंभीर लक्षण नहीं है, होम आइसोलेशन जाना चाहते हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डा. कुमार जी कौल जरूरी सलाह देते हैं और वह चले जाते हैं। एनएस सतीश धस्माना, एएनएस मंजु चौहान, जौसलीन गुप्ता सभी वार्डों में दवाईयों, उपकरणों एवं मरम्मत के कार्यों का ब्योरा ले रही है। वार्डों में काम कराने को संबंधित को जानकारी दी जा रही है। कोरोना के एक मरीज भर्ती थे, उनकी तबीयत ठीक है। उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
एमएस डा. केसी पंत, नोडल अधिकारी डा. अनुराग अग्रवाल सुबह आठ बजे से ही डाक्टरों और कर्मचारियों को फोन कर रहे थे। कहते जल्दी वॉर रूम में आइएं, इमरजेंसी मीटिंग करनी है। सभी टाइम से पहुंचते हैं, पौने घंटे की बैठक में कोरोना से जंग पर विस्तृत चर्चा होती हैं। कोरोना प्रोटोकॉल, एडमिशन, इमरजेंसी, आईसीयू, दवाई, कॉर्डिनेशन आदि की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। डा. पंत, डा. अग्रवाल, एचओडी मेडिसन डा. नायारणजीत सिंह, डा. निधि उनियाल डाक्टरों एवं स्टाफ की सेवाओं को सराहते हैं और स्पष्ट कहते हैं कि नया वैरियंट बेहद खतरनाक है। जंग के लिए हर मोर्चे पर डट जाना है। आईसीयू, वेंटीलेटर चेक कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।

जिला स्तर पर मॉनीटरिंग कमेटी
जिला स्तर पर शासन के निर्देश पर प्रशासन, स्वास्थ्य एवं पुलिस की एक मॉनीटरिंग कमेटी बनाई गई है। जिसमें एडीएम डा. एके बर्नवाल, एसपी ट्रैफिक एसके सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित शामिल रहेंगे। जो इलाज, जांच और सर्विलांस के लिए जिले में अगुवाई करेंगे। डीएम डा. आर राजेश कुमार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीसी वो नर्सरी है, जहां भविष्य के वीर सैनिक होते हैं तैयार : धामी
Next: देहरादून में एयरपोर्ट पर कोविड जांच शुरू, विदेश से लौटे 14 लोग क्वारंटाइन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.