Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धरना स्थल पर घूम रहे युवक को तमंचे के साथ पकड़ा
  • हरिद्वार

धरना स्थल पर घूम रहे युवक को तमंचे के साथ पकड़ा

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  वसीम रिजवी के खिलाफ रोडवेज बस स्टैंड में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान शनिवार देर शाम पुलिस व खुफिया विभाग की सक्रियता से तमंचा लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रोडवेज बस स्टैंड में चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की नजर बनी हुई थी। इसी दौरान एक युवक पर स्थानीय अभिसूचना इकाई के लोगों को संदेह हुआ। उनके द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के क्या इरादे थे, इसके बारे में तो पुलिस को पता नहीं चल सका। लेकिन वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए मौके पर मौजूद था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीम पुत्र मुस्तकीम, निवासी ग्राम पाडली गुज्जर गंगनहर रुड़की बताया है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो लोगों पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
Next: सरकार की सर्वदलीय बैठक में उठा बेरोजगारी से पेगासस तक के मुद्दे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.