Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विवाहित बेटी की मौत को बताया हत्या
  • बागेश्वर

विवाहित बेटी की मौत को बताया हत्या

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट में नाचनी मुनस्यारी निवासी एक व्यक्ति ने हत्या बताया। दो जनों पर शक जताया है। पुलिस में तहरीर सौंपकर दोनों के खिलार्फ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है। शनिवार को पड़किया नाचनी निवासी कुंदन सिंह परिजनों के साथ कपकोट थाने में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। कपकोट पुलिस को दी तहरीर में कुंदन सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने कहा है कि उसकी पुत्री नीमा का विवाह 30 अप्रैल 21 को चुचेर निवासी प्रकाश सिह कोरंगा पुत्र मान सिंह के साथ हुआ । शादी के बाद नीमा ने अपनी मां को बताया कि उसका गांव का जेठ हुकुम सिंह उस पर गलत नजर रखता है तथा जोर जबरदस्ती करता है। बताया कि हुकुम सिंह ने उसके ससुर मान सिंह से लड़कों की सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रूपये लिए, जिसका नीमा ने विरोध किया तो वह उससे रंजिश रखता है। कहा कि पांच अक्टूबर को रात को चुचेर के प्रधान का फोन आया कि नीमा चट्टान से गिर गई है जिस पर वह तुरंत गांव पहुंचे तथा छह अक्टूबर को घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि उसकी पुत्री के मुंह से झाग निकल रहा था तथा उसे घटनास्थल से हटाया था। कहा है कि उसे संदेह है कि उसकी हत्या हुकुम सिंह ने ही की है । कहा है कि जब नीमा घास काटने जा रही थी तो नीमा की सास ने बताया कि हुकुम सिंह बार बार नीमा को देख रहा था, जब उसने हुकुम सिंह से पूछा तो वह बोला बंदर भगा रहा है। उसने हुकुम सिंह पुत्र प्रताप सिंह व उसकी पत्नी मोतिमा देवी पर नीमा की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से न्याय की मांग की है। मामले में उसके पति प्रकाश का कहना है कि जब उसके पत्नी की मौत की सूचना मिली वह काशीपुर ड्यूटी पर था। उसने मौके पर आने तक शव नहीं उठाने की बात की थी, लेकिन उसके आने तक शव वहां से उठा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी पत्नी की हत्या हुई है। दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। इधर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दानपुर की संस्कृति की प्रदेश में अलग पहचान: सीएम धामी
Next: सहस्रधारा रोड से रेंजर्स मैदान में शिफ्ट होगा संडे मार्केट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.