Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एक करोड़ गबन के मामले में जेल में बंद आरोपित आईआईटी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत
  • हरिद्वार

एक करोड़ गबन के मामले में जेल में बंद आरोपित आईआईटी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में एक करोड़ का गबन करने के मामले में जेल में बंद आरोपित की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह को अचानक तबीयत बिगड़ने पर गबन के आरोपित को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के स्वजन को मामले की सूचना दे दी है। पिछले साल 11 दिसंबर को आईआईटी  रुड़की के रजिस्ट्रार प्रशांत गर्ग ने अपने ही संस्थान के डीन आफिस में तैनात सीनियर असिस्टेंट क्लर्क धीरज कुमार उपाध्याय निवासी पटेरहा, थाना पडारौना, जिला कुशीनगर, उप्र हाल निवासी ग्राम भंगेड़ी, कोतवाली रुड़की में गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में बताया था कि संस्थान के खाते में जमा होने वाली रकम में हेराफेरी कर उसे अपने खाते में ट्रांसफर कराया गया है। आरोप था कि 13 बैंकों के ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक करोड़ पांच लाख 35 हजार 753 रुपये का गबन किया गया है। कर्मचारी पर पिछले चार साल से गबन करने के आरोप थे। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने 26 अक्टूबर 2021 को धीरज उपाध्याय को उसके भंगेडी स्थित मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रुड़की उपकारागार के जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को धीरज उपाध्याय की जेल के हवालात दफ्तर में ड्यूटी लगाई गई थी। धीरज उपाध्याय नहाने के बाद खाना खाने के लिए गया था। दोपहर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अचानक ही उसके सीने में बायें तरफ दर्द हुआ। जिसके बाद जेल के अस्पताल में चिकित्सक नितेश ने उनकी जांच की तो हार्ट में दिक्कत की बात सामने आई। जिसके बाद आननफानन में बंदी को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में दोपहर एक बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत की खबर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भंगेड़ी में रहने वाले स्वजन को मामले की सूचना दे दी गई है। जिसके बाद स्वजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। बंदी की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। इस मामले में जेलर ने जेल अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिलाधिकारी की तरफ से इस मामले में जांच के लिए जल्द ही मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 साधुओं को मिली शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति
Next: ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व अन्य समूह ग के पदों पर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.