Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 16 साधुओं को मिली शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति
  • चमोली

16 साधुओं को मिली शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
default featured image

चमोली। शीतकाल में छह माह के लिए बदरीनाथ के कपाट बंद होने पर इस अवधि में बदरीनाथ में रहकर साधना करने के लिए इस बार 16 साधुओं को अनुमति मिली है। ये साधक शीतकाल में बर्फ के वातावरण में विश्व के कल्याण के लिए भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना और साधना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बदरीनाथ की भव्यता के लिए यहां चल रहे ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों और कर्मियों को भी शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति की दरकार है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि 16 साधुओं को साधना करने हेतु शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति दी गई है। बताया कि कुछ अन्य लोगों ने भी शीतकाल में बदरीनाथ में रहने की अनुमति मांगी है। आवेदकों के प्रपत्रों और आवेदकों के पुलिस वैरीफिकेशन समेत आवश्यक तथ्यों की जांच के बाद ही इनके आवेदनों पर विचार होगा। बताया कि बदरीनाथ में शीतकाल में रहकर साधना करने के लिए स्वामी श्याम दास, आत्म प्रकाश, स्वामी अदृश्या नंद, आसरा कुमार सहित 16 साधुओं ने अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है बदरीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए श्रमिकों की आवश्यकता होगी। इसी के तहत ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों ने श्रमिकों और कर्मिकों को शीतकाल में भी बदरीनाथ में रहने की अनुमति मांगी है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया अनुमति के लिए जो प्रार्थना पत्र आये हैं, उन पर कार्रवाही के लिए आवेदकों से संबंधित जांच, पुलिस वैरीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। आख्या मिलने पर अनुमति दी जा सकती है। बताया कि शीतकाल में यहां अवैध अतिक्रमण नहीं हो सके, इस पर प्रशासन की चौकस निगाहें रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यः सीएम
Next: एक करोड़ गबन के मामले में जेल में बंद आरोपित आईआईटी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.