Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा
  • पौड़ी

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  हेवमती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विवि में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर लामबंद हुए छात्र संगठनों ने शनिवार को भी प्रशासनिक भवन में डेरा डाले रखा। छात्रों ने विवि के मुख्य गेट पर टैंट लगाकर कर्मचारियों व अधिकारियों को अपने कार्यालयों में नहीं जाने दिया। जिससे विवि में कामकाज तीसरे दिन भी ठप रहा। इधर विवि में कामकाज न होने से विवि में डिग्री, मार्केसीट, माइग्रेशन व अन्य जरूरी कार्यों से पहुंचे लोगों को निराश होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। आंदोलित छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ वह विवि को पूरी तरह से बंद रखेंगे।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवि प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लिये जाने पर विवि में एबीवीपी, जय हो संगठन, आर्यन, आइसा, छात्रम अन्य संगठन विगत तीन दिनों से दिन-रात के आंदोलन पर डटे हुए हैं। वहीं इस आंदोलन में छात्र संगठनों को आम छात्रों का भी समर्थन मिल रहा है। जिससे विवि में पठन-पाठन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए धरना स्थल पर पहुंचे नियंता मंडल व विवि के कुलसचिव डा.अजय खंडूड़ी ने छात्रों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन छात्र अपनी मांग पर अडिग रहे। छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति धरना स्थल पर आकर उनसे वार्ता नहीं करती है और मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है वह धरना समाप्त करने वाले नहीं हैं। कुलसचिव द्वारा कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को छात्रों की मांग से अवगत कराने पर कुलपति स्वयं धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने छात्रों को अपनी ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर आश्वस्त करते हुए धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन आंदोलित छात्रों ने 30 नवंबर को होने वाली ईसी की बैठक में इस मामले में सकारात्मक निर्णय होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही।

छात्रसंघ चुनाव इस साल नहीं, अगले साल के लिए होगा निर्णय: कुलपति
छात्रों की मांग पर धरना स्थल पर पहुंची कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाला ने साफ शब्दों में कहा कि कोविड गाइड लाइन एवं एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण ना होने के कारण इस साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सकते हैं, अगले साल के लिए इस संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। जबकि ईसी की बैठक में छात्रों के प्रस्ताव रखे जाने की बात कही। छात्रों ने कुलपति को ईसी की बैठक में छात्रसंघ चुनाव का प्रस्ताव पास होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। ईसी की बैठक 30 नवम्बर को होनी तय हुई है। बता दें कि 1 दिसम्बर को देश के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हैं। विवि प्रशासन नहीं चाहता है कि दीक्षांत समारोह पर छात्र आंदोलन का प्रभाव पड़े। इसको देखते हुए कुलपति ने छात्रों से आंदोलन वापस लेने की अपील की। किंतु कुलपति की अपील को छात्रों ने ठुकरा दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में टमाटर के दाम सौ के पार, रसोई का स्वाद बिगड़ा
Next: अस्त्र-शस्त्रों की पूजा के साथ एण्ड गांव में पांडव नृत्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.