Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लिफ्ट के अंदर फंसा युवकों का ग्रुप, दो बेहोश
  • हरिद्वार

लिफ्ट के अंदर फंसा युवकों का ग्रुप, दो बेहोश

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

रुड़की। फिल्म देखकर ग्राउंड फ्लोर पर आने के दौरान युवकों का एक ग्रुप लिफ्ट में फंस गया। इस बीच दम घुटने से दो युवक बेहोश हो गए। युवकों ने लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी परिजनों और पुलिस को फोन पर दी। जिसके बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस और कर्मचारियों की मदद से युवकों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। बेहोश युवकों को परिजन अपने साथ उपचार के लिए लेकर गए। केयर टेकर के अनुसार युवकों ने लिफ्ट के अंदर छेड़छाड़ की थी। जिस वजह से वह बंद हो गई थी। दूसरी ओर पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। सिनेमा हॉल केयर टेकर पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। हरिद्वार हाईवे पर मनोरंजन हब है। शुक्रवार रात कलियर निवासी मुदस्सिर, सुबहान खान, जावेद, फरदीन, आशु और असद आदि युवकों का एक ग्रुप फिल्म देखने गया था। फिल्म पूरी होने पर युवकों ने ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट की मदद ली। लिफ्ट के खुलने के बाद सभी उसके अंदर आ गए। इस दौरान लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट को बंद होता देख युवकों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने मदद के लिए अपने परिचितों व अन्य लोगों को फोन किया। इस दौरान दम घुटने से फरदीन और आशु बेहोश होने लगे। सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस व हॉल कर्मचारियों ने किसी तरह युवकों को बंद लिफ्ट से बाहर निकाला। बेहोश युवकों को परिजन अपने साथ उपचार के लिए लेकर गए। जिसके बाद युवकों के साथ परिजनों भी कोतवाली पहुंचे और मामले में पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मनोरंजन हब की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
युवकों के परिजनों का दावा है कि हॉल के कोई भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं है। शुक्रवार रात दो या तीन कर्मचारी ही वहां पर मौजूद थे। गूगल सर्च के बाद हॉल के संपर्क नम्बर पर फोन किया गया था। लेकिन दो से अधिक कॉल करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब तीस से चालीस मिनट तक लिफ्ट में ही युवक फंसे रहे। दो युवक दम घुटने से बेहोश तक हो चुके थे। यदि समय रहते युवकों को बाहर नहीं निकाला जाता तो जान बचनी मुश्किल थी।

लिफ्ट के बटनों में छेड़छाड़ का आरोप
 मनोरंजन हब के केयर टेकर अर्चित जैन ने बताया कि करीब दस युवक नाइट शो देखने के लिए आए थे। युवकों ने शो के दौरान भी काफी हो-हल्ला मचाया। जिसकी कुछ दर्शकों ने शिकायत की थी। नाइट शिफ्ट पूरी होने पर हॉल कर्मचारियों ने घर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। कुछ कर्मचारी वहां मौजूद भी थे। शो के बाद युवकों ने लिफ्ट की मदद ली। लिफ्ट में लिमिट से ज्यादा युवक अंदर घुस गए और बटनों में छेड़छाड़ की गई। जिसकी वजह से लिफ्ट हैंग हो गई थी। हालांकि कर्मचारियों ने युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Next: टिहरी में टमाटर के दाम सौ के पार, रसोई का स्वाद बिगड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.