Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा
  • हरिद्वार

बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

रुड़की। लंढौरा में एक प्राइवेट अस्पताल की महिला डॉक्टर पर गर्भस्थ शिशु का एक हाथ अलग करने का आरोप है। जिसके चलते मां के पेट मे ही शिशु की मौत हो गई। लंढौरा के मोहल्ला बाहरी किला निवासी अफजाल की पत्नी सहस्तिा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लंढौरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। परिजनों का कहना है कि संचालिका ने बताया कि महिला के पेट में जुड़वा बच्चे हैं। अस्पताल में भर्ती करने के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जबकि दूसरा बच्चा पैदा नहीं हुआ। काफी समय बीतने के बाद भी जब दूसरा बच्चा पैदा नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने विरोध किया तो अस्पताल संचालिका ने महिला को रुड़की ले जाने की बात कही। जिस परिजन महिला को लेकर रुड़की के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पैदा होने से पहले ही मर चुका है। ऑपरेशन करने पर डॉक्टर और परिजनों के होश उड़ गए। जब पता चला कि शिशु के शरीर से एक हाथ अलग है। और इसी कारण शिशु की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने लंढौरा स्थित अस्पताल संचालिका से जानकारी ली तो पता चला कि संचालिका ने शरीर से अलग हुए हाथ को कपड़े में लपेट कर अस्पताल में रखा है। परिजनों का गुस्सा बढ़ने पर संचालिका अस्पताल बंद कर निकल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी का कहना है कि तहरीर मिलने पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग लापता
Next: लिफ्ट के अंदर फंसा युवकों का ग्रुप, दो बेहोश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.