Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

नानकमत्ता। नानकमत्ता में एक मासूम बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले पानी के गड्ढे में बच्चे के कपड़े और साइकिल नजर आई थी, जिसके बाद बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का चौकीदार शाम करीब पांच बजे चौकीदारी करने निर्माण भवन के पास पहुंचा। निर्माणाधीन भवन के समीप बने गड्ढे के पास उसने बच्चों वाली साइकिल, हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर और लोवर देखा। अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने तत्काल गुरुद्वारे के लेखा अधिकारी सुखवंत सिंह भुल्लर तथा रंजीत सिंह ढिल्लों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मंजू पवार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

गड्ढे के पानी को बाहर निकाला और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह गड्ढे में उतरे तो उसमें मासूम का शव मिला। शव देखकर सभी अवाक रह गए तभी परिजन भी बच्चे खोजते-खोजते मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। करन परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता पान सिंह बिष्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य हैं और नगर में किराए पर रहते हैं। मासूम की मौत से पिता पान सिंह, बहन नेहा और मां पुष्पावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंका में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत
Next: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.