Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चलती ट्रेन में लगी आग, एसी की दो बोगियां जलकर हुई राख
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

चलती ट्रेन में लगी आग, एसी की दो बोगियां जलकर हुई राख

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)।  मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल के चंबल क्षेत्र के मुरैना जिले में आज एक ट्रेन की दो बोगियों में अचानक आग लगने की सूचना के बाद रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इस हादसे में कई यात्रियों का सामान जल गया। रेलवे के आधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि उधमपुर से दुर्ग जा रही उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20848 में शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास रोका गया था। आग बुझाने के लिए मुरैना और आसपास के क्षेत्र की दमकलों को बुलाया गया था। जीआरपी और जिला पुलिस के जवान भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने बर्निंग ट्रेन के रुकने पर ग्रामीणों और यात्रियों की भीड़ को आग में जल रही बोगियों से दूर हटाया। ट्रेन दिल्ली से दुर्ग आ रही थी। प्रारंभिक जानकारी में जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है। जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयानक लगी कि एसी-1 बोगी और एसी- 2 पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है और दोनो बोगियों को ट्रेन से अलग कर लिया गया है। वहीं अन्य बोगियों में भी धुआं घुसने से अफरा-तफरी मच गई थी। इससे पहले 13 नवंबर को भी नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्स्प्रेस में बड़ा हादसा टल गया था। रेल के एसी कोच में आग लग गई थी। खबर है कि आग मामूली थी। हालांकि, इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आग की सूचना लगते ही विभाग सतर्क हो गया था, जिसके तत्काल बाद तकनीकी जांच के लिए गाड़ी को रोकने का फैसला लिया गया।
दुर्ग जिलें के यात्रियों के कुशलक्षेम जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुरैना जिला प्रशासन तथा रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया। दुर्ग कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भुरे ने बताया कि इसमें सवार सभी दुर्ग जिलें के यात्री सुरक्षित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी क्षेत्र में आरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें कानून बनाने को तैयार नहीं – मायावती
Next: अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू होने की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.