Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ शुरू किया धरना
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ शुरू किया धरना

RNS INDIA NEWS 26/11/2021
rns featured image new

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पर्वतीय डिपो शाखा के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने शीघ्र मांगों का निराकरण नहीं होने पर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
पर्वतीय डिपो कार्यालय में धरने बैठे कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर कई बार प्रबंधन के साथ समझौता भी हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हो पाई, जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि पर्वतीय डिपो की 30 से ज्यादा बसें टायर और पार्ट्स के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हैं। इससे पहाड़ के कई रूटों पर बसें नहीं चल पा रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। साथ ही रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
कर्मचारियों ने खराब बसों को ठीक करने, डिपो में ई टिकट मशीनों की कमी दूर करने, लिपिकों की कमी दूर करने, डिपो में उपलब्ध सभी वाहनों को आंवटित चालकों के माध्यम से संचालित करवाने, संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को यदि ड्यूटी पर नहीं भेजा जाता है ऐसी स्थिति में उनको 250 किलोमीटर के हिसाब से रोजाना भुगतान करने की भी मांग उठाई है। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं गई तो कर्मचारी एक दिसंबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, मंत्री राकेश पेटवाल, शाखा अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, मंत्री नमन सिंह, सत्यपाल, मेजपाल सिंह, विनोद नौटियाल, कलम सिंह, सोहन सिंह, पंकज थापा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार ने वन विभाग के मुखिया भर्तरी को हटाया, विनोद सिंघल को जिम्मा
Next: कूड़े में आग लगाने वालों पर नकेल कसने में नगर निगम नाकाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.