Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं से माहौल बिगड़ने का खतरा: कौशिक
  • देहरादून

कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं से माहौल बिगड़ने का खतरा: कौशिक

RNS INDIA NEWS 26/11/2021
rns featured image new

देहरादून। चुनावी बेला पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं से माहौल बिगड़ने का खतरा है, इसलिए वे उन्हें उत्तराखंड आमंत्रित करने से कतरा रहे हैं।
एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा हाईकमान के नेताओं के उत्तराखंड दौरे पर कटाक्ष किया था। कौशिक ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को अपने केंद्रीय नेताओं पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। लिहाजा, खुद कांग्रेस को अपने चिंता करने की जरूरत है। वर्तमान में कांग्रेस नेता घबराएं हुए हैं और बेचैनी के चलते उन्हें कुछ सूझ नहीं पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की हालत यह है कि ढाई साल से वे अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पाए हैं। प्रदेश स्तर पर नेता अपने राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने में हमेशा परहेज करते हैं,क्योंकि उनको बुलाने से नफा नुकसान का आंकलन भी पहले किया जाता है। उन्हें लगता है कि कहीं लेने के देने न पड़े, क्योंकि ऐसा पहले कई बार घटित हो चुका है जब उसके बड़े नेता रैली करने गए तो खमियाजा उठाना भी पड़ा। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की चिंता की जरुरत नहीं है। भाजपा के पास देश और दुनिया का मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। कहा कि कांग्रेस खुद गुटबाजी से जूझ रही है और कोई भी एक दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है। भाजपा सेवा कार्यों और विकास के बूते मैदान में है और इस बार भी युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मजबूती से मैदान फतह करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविधान के अनुरूप काम करे राजनीतिक पार्टियां : अजेय कुमार
Next: धस्माना ने शहीद मेजर विभूति की मां को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.