Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • देहरादून

निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
default featured image

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटी ढलानी में एक निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सहसपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्ट मार्टम किया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोटी ढलानी की प्रधान शशि रौंछेला ने सहसपुर थाना पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना दी कि कोटी ढलानी स्थित एक प्राइवेट प्रशिक्षण संस्थान के शिविर में पेगासस के मैनेजर करनैल सिंह (55) पुत्र जसवंत सिंह रात को अपने कमरे में सोने गये। सुबह जब कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो नौकर उन्हें उठाने के लिए वहां गया। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद सहसपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा खोला। तब करनैल सिंह बिस्तर पर मृत अवस्था मे पड़े थे। उनके पास में ऑक्सीजन मशीन और दवाइयों का डिब्बा रखा था। एसओ सहसपुर विनोद राणा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि मृतक के परिजन चंडीगढ़ में रहते हैं। जिनको सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पछुवादून क्षेत्र में चार स्क्रीनिंग प्लांट सील
Next: सेनेटरी इंस्पेक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.