Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तेल एवं गैस डिपो के बाहर टैंकरों से तेल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

तेल एवं गैस डिपो के बाहर टैंकरों से तेल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  लंढौरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो के बाहर टैंकरों से अवैध रूप से डीजल निकालने की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से डीजल भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। लंढौरा में तेल एवं गैस डिपो के बाहर टैंकरों से तेल चोरी होने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेल डिपो के बाहर टैंकरों से अवैध रूप से तेल चोरी किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से करीब 120 लीटर डीजल भी बरामद किया गया। साथ ही तेल निकालने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम शाहिद पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम थितौला कोतवाली मंगलौर और शौकीन पुत्र जमील निवासी ग्राम हरड़ फतेहपुर थाना भवन जिला शामली बताए। एसएसआई रफत अली ने बताया कि दोनों आरोपियों को चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से बाइक सवार छोटी बहन की मौत, बड़ी बहन तथा बुलेट सवार घायल
Next: शादी समारोह से कैमरा और अन्य कीमती सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.