Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 20 लाख की धोखाधड़ी में दंपति और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

20 लाख की धोखाधड़ी में दंपति और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। ढकरानी निवासी एक महिला ने गांव के दंपति और उसके बेटे पर महिला समूह बनाकर समूह में काम दिलाने और विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर बीस लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने दंपति और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार संजीदा पत्नी मुस्ताक निवासी वार्ड नंबर 14 ढकरानी विकासनगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि ढकरानी गांव की बबली देवी, उसके पति भूपचंद पुत्र बनारसीदास और उनके बेटे विनोद उर्फ मोनू ने गांव में महिला समूह गठित किया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने महिला समूह गठित करने पर समूह में नौकरी देकर काम दिलवाने, जमा किये गये पैसों पर ब्याज देकर दोगुनी रकम लौटाने सहित विभिन्न योजनाओं के तहत कई तरह के लाभ दिलाने के प्रलोभन दिए। जिसके बाद आरोपियों ने कई लोगों से बीस लाख रुपये जमा कर ठग लिए। बाद में पता चला कि महिला समूह का गठन आरोपियों ने नहीं किया है। न ही कोई काम समूह को मिला है। किसी को भी समूह में काम नहीं दिया गया। बल्कि उनके बीस लाख रुपये हड़प लिए गए और अब वापस उनकी रकम नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच एसआई प्रदीप सिंह रावत को सौंप दी है। जिन्होंने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। कहा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो साल बाद शुरू होगा भारत-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन
Next: 67 साल बाद समाल्टा मंदिर में विराजमान हुए चालदा महाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.