Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 67 साल बाद समाल्टा मंदिर में विराजमान हुए चालदा महाराज
  • देहरादून

67 साल बाद समाल्टा मंदिर में विराजमान हुए चालदा महाराज

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। छत्रधारी चालदा महाराज 67 साल बाद मंगलवार को देर रात समाल्टा मंदिर में विराजमान हुए। देवता के मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही आसपास का पूरा क्षेत्र चालदा महराज के जयकारे से गूंज उठा। लोगों में देव दर्शनों के लिए होड़ मची रही। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे देवता ने ठाणा से समाल्टा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने देव डोली पर पुष्प वर्षा कर खुशहाली की मन्नतें मांगी। समाल्टा मंदिर में देव दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। समाल्टा खत के साथ ही उपलगांव खत और पूरे जौनसार बावर समेत उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश से भी लोग देव दर्शनों के लिए पहुंचे। ठाणा से प्रस्थान के दौरान देव डोली के साथ हजारों श्रद्धालु चल रहे थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव पुराने पारंपरिक मार्ग से यात्रा करते हैं। यात्रा मार्ग के बीच पड़ने वाले गांवों में हजारों की संख्या में लोग देव दर्शनों के लिए खड़े रहे। खत शैली के ग्रामीणों की ओर से रामताल गार्डन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देव डोली के साथ चल रहे लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया। इसके बाद देवता ने समाल्टा के लिए प्रस्थान किया। समाल्टा मंदिर में प्रवेश से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद लोगों ने देवता से खुशहाली की मन्नतें मांगी। लोगों ने रात्रि जागरण कर जागड़ा मनाया। इस दौरान चालदा महाराज के वजीर दीवान सिंह, अर्जुन सिंह तोमर, कलम सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, सूरत सिंह, गोपाल तोमर, सरदार सिंह, भगत सिंह, शूरवीर तोमर, माया सिंह आदि मौजूद रहे।
रामताल गार्डन में देवता के इंतजार में हजारों श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच गए थे। खत शैली के ग्रामीणों ने वहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद बनाया। देवता के पहुंचने तक श्रद्धालुओं देव जागर गाने के साथ ही लोकगीत और लोक नृत्यों की छटा बिखेरी। छत्रधारी चालदा महाराज के पुरोड़ी से गुजरते वक्त यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। देवता के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं के कारण वाहनों को सड़क से गुजरने के लिए जगह ही नहीं मिली। हालांकि यात्री जाम से परेशान होने के बजाय वाहनों से उतर कर देव दर्शनों के लिए उत्सुक दिखे। सभी लोगों ने देवता से सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 लाख की धोखाधड़ी में दंपति और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज
Next: रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की डोली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.