Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • दो साल बाद शुरू होगा भारत-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन
  • चम्पावत

दो साल बाद शुरू होगा भारत-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

चम्पावत। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से करीब दो साल बाद भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही शुरू होने वाली है। बाकायदा नेपाल के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिलाधिकारी (सीडीओ) ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। अब कोरोना की दो वैक्सीन लगवा चुके लोग आसानी से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। उनके लिए निर्धारित समयावधि की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।

दरअसल, कोरोना के कारण भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब दो साल से बंद चल रही थी। इससे दोनों देशों के व्यापारियों और आम लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। इसी को देखते हुए करीब डेढ़ माह पूर्व नेपाल सरकार ने भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा खोल दी थी, लेकिन नेपाल प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व कराई गई कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और सीसीएमसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की बाध्यता रखी थी।

कोरोना जांच के कारण भारतीय नागरिक नेपाल नहीं जा पा रहे थे। इससे खासतौर पर भारतीय व्यापारी और पर्यटक परेशान थे। अब कंचनुपर प्रशासन ने नेपाल में प्रवेश के रास्ते खोल दिए हैं। बॉर्डर से आवाजाही शुरू होने से दोनों देशों के व्यापारियों ने भी खुशी जाहिर की है। व्यापारियों के अनुसार, इससे दोनों देशों के  लोगों के बीच रिश्ते भी पहले से ज्यादा मधुर होंगे।

विभिन्न संगठनों की हुई बैठक
मंगलवार को बनबसा व्यापार संघ, कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ, महाकाली यातायात संघ, पवन दूत सार्वजनिक यातायात संघ और होटल संघ आदि ने कंचनपुर में बैठक की। इसके बाद उन्होंने सीडीओ से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से रूबरू कराया। सीडीओ ने तत्काल कस्टम विभाग को पत्र भेजकर भारतीयों के नेपाल में सामान्य आवाजाही कराने के आदेश जारी किए।
बनबसा व्यापार संघ के अभिषेक गोयल और महाकाली यातायात संघ के अध्यक्ष डम्मरराज पंत ने कहा कि सीडीओ ने भारतीयों के नेपाल में सामान्य आवाजाही के आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड वैक्सीन की दो खुराक लगा चुके लोग कोरोना जांच रिपोर्ट के बगैर ही नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। व्यापारी डम्मरराज पंत, महेश बोहरा, परमानंद भंडारी, हेमराज जोशी ने सीडीओ कंचनपुर का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आवेदन पत्रों को बैकों में अनावश्यक लम्बित न रखा जाय: जिलाधिकारी वन्दना सिंह
Next: 20 लाख की धोखाधड़ी में दंपति और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.