Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इस्तेमाल हो चुके बारूद से बड़े धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती: हरक सिंह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इस्तेमाल हो चुके बारूद से बड़े धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती: हरक सिंह

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
rns featured image new

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत फिर से अपनी टिप्पणी से चर्चा में हैं। अब मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की बीते रोज हुई मुलाकात से परिप्रेक्ष्य में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस्तेमाल हो चुके बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की बीते रोज हुई मुलाकात से परिप्रेक्ष्य में पूछे जाने पर यह बात कही। उधर, हरक की इस टिप्पणी के राजनीतिक गलियारों में तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने भी अखबारों में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात का फोटो देखा है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। टिप्पणी करेंगे तो बड़ी बात हो जाएगी। मुलाकात सामान्य बात है। साथ ही बोले, ‘माना जैसे कोई बारूद है और एक बार प्रयोग करने के बाद उसे दोबारा भरेंगे तो उससे बड़े धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती। फर्क तब पड़ता है, जब जनता क्या चाहती है।’ हरक ने कहा कि प्रदेश को अच्छा बनाने के लिए सभी को मिलते-जुलते रहना चाहिए। हरीश भाई व त्रिवेंद्र भाई मिले हैं तो अच्छा ही है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब चुनाव आएगा तो मैं चाहता हूं कि कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी उनसे मिलें, मगर वे मिलते ही नहीं। मैं तो हरीश रावत से भी मिलने-जुलने को तैयार हूं। त्रिवेंद्र भाई भी कटे-कटे से रहते हैं। अरे भई, छोटा सा प्रदेश है हमारा। छोटी सी बगिया है, इसमें सुंदर-सुंदर फूल खिलें, हरियाली हो। प्रदेश में सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो।’ गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में हरक और त्रिवेंद्र के बीच कर्मकार कल्याण बोर्ड समेत कई विषयों पर तनातनी सुर्खियों में रही थी। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत के विरुद्ध भी हरक ने पूर्व में मोर्चा खोला था, लेकिन बाद में उनके तेवर नरम पड़ गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक पर निकले 45 वर्षीय शिक्षक ने लगाई फाँसी
Next: आढ़त बाजार क्षेत्र में कोई भी योजना आज तक परवान नहीं चढ़ पाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.