Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, डीजीपी के निर्देश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
  • देहरादून

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, डीजीपी के निर्देश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
rns featured image new

देहरादून। खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात बताकर एक युवती से नौकरी के नाम पर ठगी कर ली गई। युवती को उसने सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी बनाने का झांसा दिया था, युवती का आरोप है कि पटेलनगर पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद अब डीजीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपना राठौर निवासी बंजारावाला की शिकायत के आधार पर प्रदीप उनियाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, सपना का कहना है उसने नर्सिंग विषय में स्नातक किया हुआ है, उसकी मुलाकात प्रदीप उनियाल से उसके जीजा के माध्यम से वर्ष 2020 में हुई थी। प्रदीप उनियाल ने बताया था कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात है।

इस वक्त राजकीय चिकित्सा विभाग में सामुदायिक चिकित्सा अफसर के पद पर तैनाती हो रही हैं। ऐसे में वह उसकी नियुक्ति वहां करा सकता है। उसकी बातों पर विश्वास करके सपना राठौर व उसके परिजन तैयार हो गए। सपना उस वक्त एक निजी अस्पताल में सेवाएं दे रहीं थीं। प्रदीप उनियाल ने कहा था कि सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर उसे 40 हजार रुपये प्रतिमाह और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

नौकरी लगवाने के लिए उसने विभिन्न तिथियों में साढ़े तीन लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसमें कुछ पैसे बैंक में जमा कराए गए। जबकि कुछ गूगल पे के माध्यम से जमा कराए गए। बावजूद इसके उसकी कोई नौकरी नहीं लगवाई गई। इस पर उन्होंने पटेलनगर थाने को शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सपना राठौर का कहना है कि प्रदीप उनियाल की शिकायत उसने सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी। इस पर पटेलनगर पुलिस ने उसे बुलाया और प्रदीप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि प्रदीप उनियाल को उल्टे पुलिस ने संरक्षण दिया, सपना पर दबाव भी डाला गया कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। लेकिन, उसने इनकार कर दिया, सपना ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस चुनाव से पहले उत्तराखंड के 13 आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Next: बाईक सवार महिला की बस की चपेट में आने से मौत, बस चालक बस लेकर मौके से फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.