Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चरस तस्करी में पीआरडी जवान गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

चरस तस्करी में पीआरडी जवान गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। केलाखेड़ा पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक पीआरडी जवान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी जवान बाजपुर में तैनात था और पिछले एक माह से ड्यूटी नहीं मिलने के कारण बेरोजगार था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जवान थल-मुनस्यारी से चरस की खेप लाकर स्थानीय स्तर पर महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार देर शाम को थाना केलाखेड़ा के प्रशिक्षु उपाधीक्षक बाजपुर और थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी को खबर मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बेरिया रोड पर कुछ बेचने की फिराक में है। केलाखेड़ा के आसपास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार वार्ड नंबर चार चिकित्सालय निवासी शमशाद भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलोग्राम चरस को बरामद हुई। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि पूछताछ में पता चला गिरफ्तार आरोपी पीआरडी का जवान है और वर्ष 2008 में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती बाजपुर ब्लॉक में है। एक माह से ड्यूटी नहीं मिलने के कारण वह खाली था। पीआरडी जवान थल मुनस्यारी से चरस की खेप लाकर आसपास के इलाकों में जाकर महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी पीआरडी जवान के विरूद्ध रिपोर्ट बनाकर पीआरडी मुख्यालय भी भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिपं बोर्ड की बैठक में बिना बहस 12 प्रस्ताव पास
Next: विवाहिता की मौत के मामले में पति-साली को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.