Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रत्येक छात्र को मिलेगा स्मार्ट टैब
  • देहरादून

सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रत्येक छात्र को मिलेगा स्मार्ट टैब

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश।  उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रत्येक छात्र को दिसंबर में एक- एक स्मार्ट टेब मिलेगा। कहा कि उत्तराखंड में 2 लाख 72000 विद्यार्थी हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि कॉलेज में सीमित सीटों के बावजूद कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सांध्यकालीन क्लास की भी व्यवस्था करेंगे।

सोमवार को ऋषिकेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले स्व. पंडित ललित मोहन शर्मा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्कूल और कॉलेज के लिए भूमि दान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने दानदाता के परिजन और श्री भरत मंदिर ट्रस्ट के हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल शर्मा प्रपन्न, गीता कुकरेती, सुधीर कुकरेती को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, जयराम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, श्री भरत मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री हर्षवर्धन शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व श्रीदेव सुमन उत्तराखंड के कुलपति पीपी ध्यानी ने शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मेयर, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मौके पर कुल सचिव मोहन सिंह पंवार, उप कुलसचिव खेमराज भट्ट, सहायक कुलसचिव देवेंद्र सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक एसएस रावत, कॉलेज प्राचार्य पंकज पंत, प्रवक्ता डॉ दयाधर दीक्षित, बचन पोखरियाल, पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अशोक अग्रवाल, पार्षद राकेश, शिव कुमार गौतम, विनय उनियाल, अजय गर्ग, आईके गोदवानी आदि मौजूद रहे।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्थित करीब 300 मीटर कच्ची रोड को पक्की बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री का कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और संसाधन जुटाने को पूर्व में 54 करोड़ की वित्तीय स्वीकृती की ओर ध्यानाकर्षित कराया। कहा कि धन आंवटित नहीं किया तो कॉलेज और छात्र हित में बजट जारी कराएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रंचिंग ग्राउंड की सरकारी जमीन पर नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का भी निकला अवैध कब्जा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.