Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लापता पिता की खोज को बच्चों ने लगाई सीएम से गुहार
  • पौड़ी

लापता पिता की खोज को बच्चों ने लगाई सीएम से गुहार

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर ग़ढ़वाल।  चार माह से लापता चल रहे हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारी अनिल नैथानी के बच्चों ने अपने पिता का पता लगवाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नैथानी के बच्चों ने लिखा है कि चार माह से उनका पूरा परिवार भय और दु:ख से पीड़ित है। बावजूद उनकी सुध नहीं ली जा रही है। कहा यदि इस पत्र के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उन्हें आत्मदाह जैसे कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा। यह पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। विगत 25 जुलाई को विवि कर्मी अनिल नैथानी टैक्सी बुक करके श्रीनगर से त्रियुगीनारायण गए थे। कई दिन तक कोई सुराग न मिलने पर 30 जुलाई को उनके परिजनों को नैथानी के लापता होने की सूचना मिली। जिस पर उनकी पत्नी ने श्रीकोट पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज की थी। जिसे बाद में रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले के चार माह बीतने के बाद पिता की खोज खबर न मिलने पर उनके बच्चों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। अनिल के बेटे सार्थक और समीक्षा की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि उनके पिता लापता है। उन्होंने पिता की हत्या की आशंका जताई है। कहा इस घटना से वह आहत हैं और प्रशासन की लचर व्यवस्था से लाचार हैं। उन्होंने तत्काल इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन किराया निर्धारित करने की मांग की
Next: भालू के हमले में घायल महिला के उपचार का खर्चा उठाएगी सरकार: डा.धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.