Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर जाम में उलझी तीर्थनगरी
  • देहरादून

वीकेंड पर जाम में उलझी तीर्थनगरी

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। वीकेंड पर पर्यटक वाहनों के बढ़ते दबाव और हाईवे पर अनाधिकृत पार्किंग के चलते तीर्थनगरी जाम के ग्रहण में जकड़ी रही। श्यामपुर खदरी रेल फाटक से तपोवन चौक तक वाहनों का लंबा जाम रहा। हाईवे पर सरक-सरककर वाहन आगे बढ़े, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। देर शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाती रही।
ऋषिकेश और मुनिकीरेती पुलिस के वीकेंड पर लगने वाले जाम से निपटने के दावे हवाई साबित हुए। शनिवार को पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही के साथ होमगार्ड की ड्यूटी लगायी, लेकिन हाईवे किनारे अस्थायी अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई नहीं की। नतीजतन हाईवे पर बदइंतजामी और पर्यटक वाहनों के बढ़ते दबाव से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर खदरी रेल फाटक से कोयलघाटी तिराहा, घाट चौक, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल तिराहा, मुनिकीरेती शिवानंद द्वार, तपोवन तिराहा और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर श्यामपुर चौकी से नटराज चौक तक वाहनों का लंबा जाम रहा। मुनिकीरेती थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हाईवे के किनारे पसरे अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाती है। एक बार फिर हाईवे घेरने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जाम से निपटने को पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता रैंकिंग में चौथी बार भी अव्वल रहा नगर पालिका मुनिकीरेती
Next: दिल्ली से अपहृत नाबालिग रुद्रपुर में मिली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.