Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वच्छता रैंकिंग में चौथी बार भी अव्वल रहा नगर पालिका मुनिकीरेती
  • देहरादून

स्वच्छता रैंकिंग में चौथी बार भी अव्वल रहा नगर पालिका मुनिकीरेती

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका लगातार चौथी बार भी साफ-सुथरे शहर के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रही। पालिका को प्रदेश में पहला स्थाना मिला है। जबकि शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 25 हजार की आबादी वाले क्षेत्र मुनिकीरेती पालिका ने पूरे देश में 11वां स्थान पाया है।
शुक्रवार को शहरी मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के स्वच्छ शहरों की सूची जारी की गई। इसमें मुनिकीरेती पालिका ने पूरे देश में 11 वां स्थान पाया। जबकि चौथे साल भी पालिका प्रदेश में नंबर वन पर काबिज रही। इस बार देश में रैंकिग में सुधार करते हुए एक पायदान ऊपर छलांग लगाई है। वर्ष 2020 में उसे देश में 12वां स्थान मिला था। पालिका के राज्य में प्रथम स्थान पर आने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने इसका श्रेय पालिका कर्मचारियों को दिया है। कहा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बल पर ही मुनिकीरेती फिर से स्वच्छता में अव्वल आया है। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कहा कि पिछले वर्ष भी स्वच्छता में अव्वल आने पर अटल निर्मल पुरस्कार से निकाय को सम्मानित किया गया था। आगे भी पालिका को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में एक महिला सहित 5 गिरफ्तार
Next: वीकेंड पर जाम में उलझी तीर्थनगरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.