Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल्द ही अल्मोड़ा की जनता की पानी की किल्लत होगी दूर, 25.46 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का हुआ शिलान्यास
  • अल्मोड़ा

जल्द ही अल्मोड़ा की जनता की पानी की किल्लत होगी दूर, 25.46 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का हुआ शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/08/2020
sdr

सुनील जोशी

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणान्तर्गत वाह्य सहायतित अल्मोड़ा पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण भाग-1 अनुमानित लागत रू0 25.46 करोड़ का भूमि पूजन/शिलान्यास आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि इस पेयजल योजना से अल्मोड़ा नगर व ग्रामसभाओं को मटेला शोधन टैंक से विक्टर मोहन जोशी जलाशय को 16 एमएलडी पानी मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से शहर में पानी की कमी नहीं रहेगी और आम जनता को शुद्व पेयजल मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी के संयुक्त प्रयासों से इस योजना का आज शिलान्यास हो पाया है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कपिलेश्वर-डोलीडाना पम्पिंग योजना पर भी कार्य किया जा रहा है जिस पर शासन से जल्दी ही स्वीकृति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि आम जनता की लम्बे समय से इस योजना की माॅग थी जो आज पूरी हो गयी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद अजय टम्टा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1 लाख 20 हजार शहरी जनता व 35 ग्राम सभाओं को इस कोसी-मेटला पम्पिंग योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है जिसका मुख्य उददेश्य हर घर में बल्ब-हर घर में जल है। सांसद ने कहा कि इस योजना की अल्मोड़ा वासियों को लम्बे समय से मांग थी जो आज पूरी होने जा रही है। जो अल्मोड़ा व ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं के निर्माण पर कार्य किया जा रहा है जिससे हर घर को शुद्व पेयजल मुहैया हो पायें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के अथक प्रयासों से आज इस योजना का शिलान्यास हो पाया है जो अल्मोड़ा शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण हो जाने पर जनपद सहित इससे जुड़ने वाले ग्रामसभाओं को शुद्व पेयजल मिल पायेगा साथ ही नगर को पेयजल की समस्या से निजात मिल जायेगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता के0एस0 खाती व अधिशासी अभियन्ता जल निगम के0डी0 भटट द्वारा इस योजना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला और योजना के पूर्ण होने पर जनता को कितना लाभ होगा इसके बारे में बताया। सभा का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कैलाश गुरूरानी, महेश नयाल, महिपाल सिंह, प्रकाश बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, त्रिलोक रावत, नन्दन प्रसाद, दर्शन रावत, किरण पंत, लता बिष्ट, प्रताप कनवाल, रिक्खू शाह, रेखा आर्या सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार दिखने से दहशत का माहौल
Next: स्टोन क्रशर संचालक पर फर्जी बिल बनाने में केस

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.