Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्वालिगैर गधेरे के उफनाने से ग्वारी गांव में तबाही
  • अल्मोड़ा

ग्वालिगैर गधेरे के उफनाने से ग्वारी गांव में तबाही

RNS INDIA NEWS 27/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। बुधवार रात हुई तेज बारिश से दूरस्थ असेटी ग्वालि गैर गधेरा उफान पर आ गया। तेज बहाव के कारण तटबंध ध्वस्त होने से ग्वारी गांव के एक दर्जन परिवारों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। गधेरे के ऊफान पर आने से गांव की पेजयल और सिंचाई लाइनें धवस्त हो गईं तथा खेत भी रौखड़ में बदल गए। बारिश से चौखुटिया-खीडा-माईथान मोटर मार्ग असेटी के पास अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गया है। नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को ग्रामीणों द्वारा दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेबीसी लगाकर सडक़ को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार रात करीब 10 बजे मूसलाधार बारिश से ग्वालिगैर गधेरा उफान में आ गया। इससे डरे ग्रामीण रातभर सो नहीं पाये। ऊफनाते तेज गधेरे ने ग्वारी गांव में रहने वाले 12 परिवारों के घरों की सुरक्षा के लिए मनरेगा से बनाए तटबंध को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तटबंध नहीं होता तो पूरा गांव बह सकता था। गधेरे से सिंचाई योजना के 25 पाइप भी बह गये हैं। वहीं ग्वारी गांव सहित असेटी, बगड़ी ग्राम पंचायतों की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। भीचिलम गांव की सिंचाई योजना भी ध्वस्त हो गई है। गधेरे से चौखुटिया-खीड़ा मोटर मार्ग अनेक स्थानों पर ध्यस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग खुलवाने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है। प्रभावित ग्रामीणों में नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, रूप सिंह कमला देवी ,बसंती देवी, हरूली देवी, हरि सिंह आदि शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की भट्टियां पकड़ी
Next: पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर उत्पीडऩ का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.