Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हथियारों के बल पर नगदी व चेक लूटने में 6 लोगों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

हथियारों के बल पर नगदी व चेक लूटने में 6 लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

रुड़की। गांव कोटवाल आलमपुर में मुर्गा फार्म स्वामी से हथियारों के बल पर 2.30 लाख नगद और तीन चेक लूट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव कोटवाल आलमपुर निवासी एहसान ने अपनी पत्नी के नाम पर मुर्गी फार्म खोलने के लिए बैंक से लोन ले रखा है। एहसान मुर्गी फार्म पर ही अधिक समय रहकर देखभाल करने के साथ-साथ मुर्गों के लेन-देन का काम भी करता है। एहसान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी जान पहचान कुछ समय पूर्व जितेंद्र व राकेश निवासी हरियाणा से हुई थी। जान पहचान बढ़ने से जितेंद्र व राकेश भी एहसान के साथ मिलकर मुर्गी पालन व्यवसाय करने लगे। तीनों का लेनदेन भी लाखों रुपये में होने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जितेंद्र व राकेश 30 लाख रुपये के तीन चेक एहसान को देकर गए थे। एहसान ने तीनों चेक मुर्गी फार्म में ही स्थित कमरे में रखी अलमारी में रख दिए गए थे। आरोप है कि मंगलवार शाम एक कार में सवार होकर जितेंद्र, राकेश, सोनू, सुरेंद्र व राजकुमार निवासी गांव कूलतारपुर, जिला कैथल हरियाणा मुर्गी फार्म पर एहसान के पास आए थे। आते ही अपने द्वारा दिए गए 30 लाख के तीनों चेक वापस मांगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। कमरे में रखी अलमारी की चाबी जबरदस्ती उसकी जेब से निकाल ली। अलमारी खोलकर उसमें रखे तीनों चेक तथा करीब 2 लाख लूट कर आतंकित करते हुए तमंचा से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एसआई हाकम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र, राकेश, सोनू, सुरेंद्र व राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी स्टील के मालिक के आवास और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम का छापा
Next: वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.