Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगारों ने किया सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ
  • देहरादून

बेरोजगारों ने किया सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

बेरोजगारों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार:  धस्माना

देहरादून। सरकार बेरोजगारों की उपेक्षा कर रही है। पिछले साढ़े चार साल से सरकार एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों को टहला रही है। ये पूरी तरह से गलत है। ये बात कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों के एकता विहार स्थिति धरने में कही।
धस्माना उन्हें समर्थन देने गए थे। जहां बेरोजगारों ने उन्हें एक ज्ञापन भी दिया। बेरोजगारों ने वहां सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया। धस्माना ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने कोई नियुक्ति नहीं की। पुलिस,शिक्षा,स्वास्थ्य एवम अन्य विभागों में पद खाली पड़े हैं। लेकिन सरकार कोई नियुक्ति नहीं कर रही है। जिससे युवाओं में काफी रोष है। 2017 में भाजपा ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि भाजपा सत्ता में आते ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में किसी भी विभाग में नियुक्ति नहीं की गई । आज बेरोजगारी दर तेइस प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है । प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य निर्माण की मूल धारणा की अनदेखी कर रही है। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । प्रदेश महामंत्री पवन कैंतूरा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे साथ न्याय नही कर रही। हम सरकार के मानकों के अनुसार प्रशिक्षित शिक्षक है और लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाए दे रहे हैं लेकिन सरकार के व्यवहार से हमें निराशा मिली । धरने में कांग्रेस नेता उदयवीर पंवार,भावेश, दीप्ति,रीना नेगी,अभिनव,सुरेश,पीयूष,रेखा पिंकी आदि उपस्थित थे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन ड्रेस खरीदने के चक्कर में गंवाए युवती ने 57 हजार रुपये
Next: ऑपरेशन स्माइल के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने 11 परिवारों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.