Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • सपरून में एम्बुलेंस रोड और पैदल रास्ते के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
  • सोलन

सपरून में एम्बुलेंस रोड और पैदल रास्ते के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सपरून में फोरलेन निर्माण के दौरान गिराए गए एंबूलेंस रोड और पैदल रास्ते के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम के वार्ड-14 सहित वार्ड-1, 13 और वार्ड -16 के जन प्रनिधिनियों और वेफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नौणी में मिला। डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सपरून में फोरलेन निर्माण के लिए की गई कटिंग से शहर के चार वार्डो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। इससे रोड साइड में बने पैदल रास्ते का वजूद भी समाप्त हो गया। इस कारण अब सड़क व रास्ते से रोज करीब 10 हजार लोगों को फोरलेन क्रॉस करने में वाहनों के बीच से जान-जोखिम में डालनी पड़ रही है। इससे स्कूली बच्चों सहित वरिष्ठ नागरिकों को खासी दिककते पेश आ रही है। डॉ. राजेश ने कहा कि सपरून में बने अंडरपास के साथ अभी भी स्लिप रोड और फुटपाथ निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन मौजूद है। बावजूद इसके प्रशासन और एनएचएआई स्लिप रोड और पैदल रास्ते के निर्माण में विलंब कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल  रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, कमल ऑर्चर्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी, कलीन सुधार सेवा समिति सहित रबोन-आंजी व देंऊघाट के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से सपरून में उत्पन्न स्थिति और भविष्य के खतरे को देखते हुए संबंधित विभाग को सपरून में स्लिप रोड के साथ फुटपाथ और रबोन व आंजी में ओवर ब्रिज पाथ का निर्माण करवाने के तुरंत निर्देश देने की बात कही। इस मौके  पर नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा, वार्ड-1 के पार्षद मनीष सोहपाल, वार्ड-16 से अनिल कुमार सहित विभिन्न वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि में शामिल केएल शर्मा, मोहन चौहान, दिनेश कश्यप, पंकज वर्मा, मुकेश कश्यप, नारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बगैर मान्यता के स्कूल चलाया तो दस लाख का जुर्माना
Next: ललुवापानी रोड में मिला गुलदार के शावक का शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.