Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 16 से 18 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय मसाला और सब्जी महोत्सव का आयोजन
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में 16 से 18 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय मसाला और सब्जी महोत्सव का आयोजन

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
default featured image

देहरादून। उद्यान विभाग ने हाल में देहरादून में अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन कर उत्तराखंड में उत्पादित सेब की ब्रांडिंग की थी। साथ ही बेहतर गुणवत्ता के सेब उत्पादन के लिए विशेषज्ञों ने यहां के किसानों को सुझाव दिए थे। इसके बाद विभाग ने हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय मशरूम महोत्सव आयोजित किया। इसका फायदा ये रहा कि काफी संख्या में लोग मशरूम उत्पादन को प्रेरित हुए हैं। इसी कड़ी में विभाग अब अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव आयोजित कर रहा है। ऋषिकेश के नजदीक मुनिकीरेती में 16 से 18 नवंबर तक होने वाले इस महोत्सव के माध्यम से राज्य में पैदा होने वाले मसालों व सब्जियों से देश-दुनिया को परिचित कराया जाएगा। अमेरिका, रूस, इजराइल, आस्ट्रिया व जर्मनी के विशेषज्ञ महोत्सव से आनलाइन जुड़ेंगे तो देश के विभिन्न राज्यों के मसाला उत्पादकों के साथ ही नामी कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। इस दौरान मसालों के निर्यात के मद्देनजर भी खाका खींचने का प्रयास किया जाएगा।

विभाग के निदेशक डा एचएस बावेजा के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य राज्य के मसाला व सब्जी उत्पादकों में यह विश्वास जगाना भी है कि उनके उत्पाद किसी से भी कमतर नहीं हैं। जरूरत समय के साथ चलने की है और इसके लिए यह देखना जरूरी है कि देश-दुनिया में क्या-क्या चल रहा है। इसी के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव मुनिकीरेती में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। महोत्सव के माध्यम से राज्य में उत्पादित जैविक हल्दी, अदरक, मिर्च समेत अन्य मसालों व इनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश की नामी मसाला उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस दौरान कंपनियों और किसानों के मध्य संवाद भी होगा। इसके अलावा मसालों के निर्यात का लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से मसाले तो निर्यात हो रहे हैं, लेकिन चुनिंदा लोग ही इससे जुड़े हैं। प्रदेश के समूह, फेडरेशन भी मसालों के निर्यात से जुड़ें, इसकी रूपरेखा पर भी महोत्सव में विमर्श किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला
Next: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.