Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • इगास पर हुआ गंगा स्नान के साथ दरमोला में पांडव नृत्य शुरू
  • रुद्रप्रयाग

इगास पर हुआ गंगा स्नान के साथ दरमोला में पांडव नृत्य शुरू

RNS INDIA NEWS 14/11/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत दरमोला में इगास के पावन मौके पर देव निशान व पांडवों के गंगा स्नान के साथ ही पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया है। करीब 20 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। शनिवार देर शाम ग्रामीण देव निशान, घंटियां, ढोल दमाऊं एवं पारम्परिक वाध्य यंत्रों के साथ अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर पहुंचे। जहां रात्रि जागरण कर चार पहर की पूजाएं की गई।
दीपावली के 11 दिन बाद पहाड़ में इगास, हरिबोधनी एकादशी और तुलसी विवाह के शुभ मौके पर दरमोला गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया। आयोजन की पूर्व संध्या पर दरमोला व स्वीली-सेम के ग्रामीण देव निशानों को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गंगा स्नान के लिए अलकनंदा-मंदाकिनी के तट पहुंचे। यहां पर रात्रिभर जागरण करने व देवताओं की चार पहर की पूजाएं संपन्न की। यहां भंडारे का आयोजन भी किया गया। रविवार सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने भगवान बद्रीविशाल, लक्ष्मीनारायण, शंकरनाथ, तुंगनाथ, नागराजा, चामुंडा देवी, हित, ब्रहमडुंगी, भैरवनाथ समेत कई देव के निशानों के साथ ही पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का गंगा स्नान कराया गया। जिसके उपरान्त पुजारी व ब्राह्मणों ने भगवान बद्री विशाल समेत सभी देवताओं की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना शुरू की। तथा यहां पर हवन व आरती के साथ देवताओं का तिलक किया गया। यहां दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे स्थानीय भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान देव निशानों ने नृत्यकर भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। यहां पर पूजा अर्चना के पश्चात सभी देव निशानों ने ढोल नगाडों के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। ग्राम पंचायत दरमोला में प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्थानों पर पांडव नृत्य आयोजन की परम्परा है। एक वर्ष दरमोला तथा दूसरे वर्ष राजस्व गांव तरवाड़ी में पांडव नृत्य का आयोजन होता है। इस वर्ष दरमोला में देव निशानों की स्थापना कर पांडव नृत्य का भव्य रूप से शुभारंभ हो गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान नारायण पांच महीनों की निन्द्रा से जागते हैं। जिससे इस दिन को शुभ माना गया है। इस अवसर पर पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कप्रवान, पुजारी कीर्तिराम डिमरी, गिरीश डिमरी, किशन रावत, जीत सिंह पंवार, अरविंद पंवार, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, दान सिंह, रविन्द्र पंवार, अनिल पंवार, रविन्द्र डिमरी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इगास में अपने गांव पहुंचे सांसद अनिल बलूनी
Next: कार दुर्घटना में चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.