Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • इगास में अपने गांव पहुंचे सांसद अनिल बलूनी
  • पौड़ी

इगास में अपने गांव पहुंचे सांसद अनिल बलूनी

RNS INDIA NEWS 14/11/2021
rns featured image new

पौड़ी। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इगास का त्योहार अपने पैतृक गांव में मनाई। रविवार सुबह उन्होंने गांव में कुलदेवी की पूजा की और शाम को ग्रामीणों संग इगास पूजन किया। रविवार सुबह सांसद अनिल बलूनी को इगास मनाने पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक स्थित नकोट गांव पहुंचे। बलूनी इगास त्योहार को पैतृक गांव में मनाने की लगातार पहल करते आ रहे हैं। पिछले साल उनके गांव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा इगास मनाने पहुंचे थे। तब बलूनी स्वास्थ्य कारणों से गांव नहीं आ पाए थे। हालांकि निजी संपर्क और सोशल मीडिया के जरिए वह पर्वतीय समाज को इगास पर्व से जोड़ने की लगातार मुहिम चला रहे थे। रविवार को पत्नी दीप्ति बलूनी संग गांव पहुंचे अनिल बलूनी का विधायक मुकेश कोली और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांव में कुलदेवी की पूजा की और ग्रामीणों के साथ इगास बग्वाल का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश को अग्रणीय राज्य बनाने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम का हिस्सा इगास बग्वाल गांव में मनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। कहा कि यह पर्व भविष्य में बढ़े स्तर पर मनाया जाना चाहिए। इसे मनाने के लिए लोग अपने गांवों को लौटें। इगास पर्व स्टेडियम और खेल के मैदानों में भी मनाया जाए। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, और लोग अपने घरों को लौटें। कहा कि इससे यहां की आर्थिकी भी सृदृद्व होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कहा कि गांवों को खुशहाल बनाने के लिए अपने गांव किसी न किसी बहाने लोगों को आना चाहिए। जिससे गांव आबाद हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का भी हालचाल जाना। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, पौड़ी भाजपा के नगर महामंत्री अनूप देवरानी, सुलोचना देवी, सुषमा रावत, सतीश लखेड़ा, संजय बलूनी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डा. कमलकांत बुधकर का निधन
Next: इगास पर हुआ गंगा स्नान के साथ दरमोला में पांडव नृत्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.